हरियाणा में सड़क हादसे में जालौन के 5 पुलिसकर्मियों की मौत, दबिश पर गई थी टीम

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | जालौन

हरियाणा के नूंह में हुए सड़क हादसे में जालौन में तैनात 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो दारोगा, दो सिपाही और एक मुकदमा वादी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि एसओजी टीम अपहरण के एक मामले में दबिश देने के लिए हरियाणा गई थी, तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना में दारोगा मोहित यादव, दारोगा सत्यभान समेत सर्विलांस टीम के दो सिपाहियों की जान चली गई।

सभी मृतक पुलिसकर्मी जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights