हरदोई पुलिस का बड़ा एक्शन फर्जी जमानत के सौदागरों के गिरोह का पर्दाफाश छह शातिर गिरफ्तार, अदालतों को गुमराह कर दिलाई जा रही थी जमानत

By Liberal Media

Published On:

Date:

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में पुलिस ने कानून और न्याय व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले एक संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। गंभीर अपराधों में जेल में बंद अभियुक्तों को फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमानत दिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जमानत मिलने के बाद अपराधियों को फरार कराने में भी मदद करता था।

कचहरी परिसर से चलता था फर्जीवाड़े का नेटवर्क

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी पिंकू उर्फ प्रेमशंकर कचहरी परिसर में प्रार्थना पत्र लेखक बनकर बैठा था और वहीं से जमानत का पूरा नेटवर्क संचालित करता था। गिरोह द्वारा फर्जी आधार कार्ड, कूटरचित भू-राजस्व अभिलेख और अन्य जाली दस्तावेज तैयार कर अदालत में दाखिल किए जाते थे। पुलिस के अनुसार इस गिरोह ने बलात्कार सहित कई संगीन मामलों में जमानत कराई है। एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights