हरदोई में पीएम कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा तेज

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर / 29 अप्रैल को जनपद हरदोई के मल्लावां में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले लाभार्थियों की संख्या और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, जिससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में आने-जाने के लिए परिवहन व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष निर्देश देते हुए कहा कि सभी बसें 29 अप्रैल को प्रातः 5:30 बजे निर्धारित समय पर रवाना हों। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights