हमीरपुर | LIBERAL MEDIA
हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक युवती द्वारा फिल्मी गाने “बीन बजाता जा सपेरे” पर सड़क पर लेटकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि युवती का यह वीडियो मौदहा कोतवाली क्षेत्र का है। वीडियो में युवती एक्सप्रेसवे पर खतरनाक तरीके से डांस करती नजर आ रही है, जिससे यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त युवती पहले भी अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों जैसे सरकारी अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर रील्स बनाकर विवादों में रह चुकी है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और ऐसे कृत्यों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
हमीरपुर में एक्सप्रेसवे पर युवती का डांस वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
Published On:
Date:








