ज्ञानदेव हिन्दू के परिवार से मिले शंकराचार्य, एक लाख रुपये की सहायता दी, बोले— जल्द बनेगी प्रतिमा, हरसंभव सहयोग रहेगा

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के दौरान आत्मदाह करने वाले कारसेवक ज्ञानदेव हिन्दू के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने ज्ञानदेव हिन्दू की स्मृति में प्रतिमा निर्माण के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

शंकराचार्य ने परिवार से कहा कि ज्ञानदेव हिन्दू का बलिदान समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने परिजनों से प्रतिमा बनवाने का आग्रह करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस कार्य के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर के प्रथम आंदोलन के दौरान ज्ञानदेव हिन्दू ने शाहजहांपुर के सदर थाना के सामने आत्मदाह कर दिया था। उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए अब शहर में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ज्ञानदेव हिन्दू का बलिदान इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है और उनकी स्मृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिमा स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights