शाहजहांपुर। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया कि कैंप में बच्चों को ताइक्वांडो, योग, डांस सहित अन्य विधाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे गर्मियों की छुट्टियों का बेहतर उपयोग कर नई चीजें सीख सकें।
उन्होंने बताया कि कैंप में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक बच्चे निःशुल्क पंजीकरण कराकर इस समर कैंप में भाग ले सकते हैं।
गुरुकुल सेवा ट्रस्ट लगाएगा समर कैंप, बच्चों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
Published On:








