ग्राम समाज की भूमि पर बनी अवैध मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

संभल। संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित मस्जिद के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, तहसील न्यायालय ने 21 अप्रैल 2026 को मस्जिद प्रबंधक जाकर हुसैन के विरुद्ध बेदखली का आदेश जारी किया था। आरोप है कि आदेश के बावजूद भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया गया।

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर कार्रवाई के लिए तीन राजस्व निरीक्षकों और दस लेखपालों की टीम गठित की गई है। प्रशासन ने मौके पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights