कपसेठी थाने में एसीपी ने व्यापारियों व ग्राम प्रधानों के साथ की सुरक्षा बैठक

By Liberal Media

Published On:

Date:

वाराणसी। कपसेठी थाना परिसर में रविवार को स्थानीय व्यापारियों, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने की, जबकि कपसेठी थाना प्रभारी एस.आर. गौतम भी मौजूद रहे।

बैठक में कानून-व्यवस्था, व्यापारी सुरक्षा, अतिक्रमण विरोधी अभियान, बाजारों व चौराहों पर यातायात सुगमता तथा ग्राम व मोहल्ला सुरक्षा समितियों के गठन पर चर्चा हुई। एसीपी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए सीसीटीवी लगाने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने और आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी।

थाना प्रभारी एस.आर. गौतम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और त्योहारों व व्यस्त समय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights