गोरखपुर में विधायक ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कड़ाके की ठंड को देखते हुए कैम्पियरगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा सरहरी और मखनहा में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने लक्ष्मीपुर, भभौर, मखनहा, बिसतौली सहित अन्य ग्रामसभाओं के जरूरतमंद, वृद्ध, असहाय एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित किए।

इस दौरान विधायक ने स्वयं लाभार्थियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों और असहाय लोगों की सेवा करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। सरकार और जनप्रतिनिधि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में समाजसेवी राजू पांडे, ओम शरण यादव, श्याम निषाद, बलवंत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights