गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में स्व-गणना प्रपत्र भरकर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से भी जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और नीति निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।








