गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोंडा पहुंचे, जहां उन्होंने 516 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सरकारी योजनाओं के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाभार्थियों से भी संवाद कर रहे हैं तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद मुख्यमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर प्रकाश डालेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।








