लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। फायरिंग में घायल युवक की पहचान मनीष ईटिंग में कार्यरत एक कर्मचारी के रूप में हुई है।
गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में फायरिंग के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।








