विकासनगर | LIBERAL MEDIA
विकासनगर इलाके में बीती रात गोलियों की तड़तड़ाहट से हड़कंप मच गया। बीच सड़क पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि रोहित सिंह नामक शख्स ने हनी नाम के युवक के साथ पहले मारपीट की और फिर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी रोहित सिंह पर लूट, जालसाजी, हत्या के प्रयास और मारपीट जैसे कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। हाल ही में गाजीपुर में हुई एक लूट की घटना में भी पुलिस उसे तलाश रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मौके से पुलिस को खोखे और गोलियां भी बरामद हुई हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
गोलियों की तड़तड़ाहट से विकासनगर में हड़कंप, हिस्ट्रीशीटर पर आरोप
Published On:
Date:








