घोसी सांसद राजीव राय ने मऊ में MSME विकास और डिजिटल अवसरों पर डाला जोर

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। शीतकालीन सत्र के बाद घोसी सांसद राजीव राय अपने संसदीय क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने मऊ जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) से जुड़े उद्यमियों के विकास के लिए विशेषज्ञों की टीम के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित कराया। एमएसएमई कनेक्ट कार्यक्रम के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म, ई-कॉमर्स, ऑनलाइन बिक्री और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच जैसे विषयों पर चर्चा की गई। सांसद राजीव राय ने कहा कि ई-कॉमर्स और डिजिटल माध्यम अपनाकर मऊ के उद्यमी अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि मऊ का युवा बाहर मजदूरी करने के बजाय अपने क्षेत्र में ही व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बने और दूसरों को रोजगार दे।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights