घरेलू विवाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी पति फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बांदा
बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला की बेटी कोचिंग से लौटकर घर पहुंची, जहां उसने अपनी मां को खून से लथपथ पड़ा देखा। यह दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights