घर में घुसकर दबंगों ने बुजुर्ग दंपत्ति और बेटे को पीटा, CCTV में कैद

By Liberal Media

Published On:

Date:

ग्रेटर नोएडा | LIBERAL MEDIA
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग माता-पिता और उनके बेटे के साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित मनीष के अनुसार, मामूली विवाद के चलते दबंगों ने उनके घर में घुसकर उनके बुजुर्ग माता-पिता सहित उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसमें उनकी नाक फ्रैक्चर हो गई और दांत भी टूट गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी दादरी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights