Liberal Media | लखनऊ
लखनऊ के घंटाघर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब फूड कोर्ट के पास पड़े कूड़े के बड़े ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों और प्रतिष्ठानों को बड़े नुकसान से बचाया जा सका।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।








