बलिया: रसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नत्थूपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और महेंद्र चौहान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उनकी पत्नी घायल अवस्था में मिलीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने बेटे पप्पू चौहान से पिछले दो दिनों से दो बोरी गेहूं बेटी को देने को लेकर विवाद चल रहा था, जो बाद में हिंसक हो गया।
मृतक के दूसरे पुत्र शुकुल चौहान की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी पप्पू चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और मामले की गहन जांच की जा रही है।








