गाजियाबाद में 7 वर्षीय बच्ची सेदुष्कर्म के बाद हत्या, एक बालिंग व एक नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

गाजियाबाद। थाना नंदग्राम कषत्र में निर्माणाधीन मॉल में रहने
वाली 7 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का
पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बालिंग और एक नाबालिग शामिल है। दोनों आरोपी पीड़ित परिवार के परिचित बताए जा रहे हैं और मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार बच्ची शुक्रवार रात करीब 9 बजे लापता
हो गई थी। परिजन और आसपास के लोग उसकी तलाश
कर रहे थे। रात करीब 1 बजे निर्माणाधीन मॉल के ग्राउंड
फ्लोर पर बच्ची का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को
सूचना दी गई।

गाजियाबाद के थाना नंदग्राम स्थित निर्माणाधीन मॉल में एक 7 साल की बच्ची का शव मिला है। बच्ची अपने परिवार के साथ इसी मॉल में रहती थी। परिवार मॉल निर्माण में लगा हुआ है। मिली जानकारी बच्ची रात 09:00 बजे लापता हुई। परिजन और अन्य लोग तलाश कर रहे थे रात करीब 01 बजे बच्ची का शव मॉल में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची का शव मॉल में ग्राउंड फ्लोर शव मिला। बच्ची को पहले अपहरण कर ले जाया गया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर निर्माणाधीन मॉल के तीसरे फ्लोर से उसे नीचे फेंक दिया गया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पीड़ित परिवार बिहार का रहने वाला है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights