गाजियाबाद के वसुंधरा में भीषण आग, कई झुग्गियां जलकर राख

By Liberal Media

Published On:

Date:

गाजियाबाद | LIBERAL MEDIA
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झुग्गियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई झुग्गियां इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गईं।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर फायर विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट भी हुए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
आग की चपेट में आने से कई वाहन भी जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights