बदायूं | LIBERAL MEDIA
गंगा दशहरा पर बदायूं के कछला के पास गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के 7 लोग डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना में 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 15 वर्षीय नीलेश की मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय शिखा अभी लापता है। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
लापता बच्ची की तलाश के लिए गोताखोरों और फ्लड पीएसी की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है।








