फर्जी शिक्षा अधिकारी बनकर ट्रांसफर-पोस्टिंग में ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ पुलिस ने फर्जी शिक्षा अधिकारी बनकर ट्रांसफर और पोस्टिंग कराने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
गिरफ्तार दोनों आरोपी बरेली जनपद के निवासी हैं। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब जिले की एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घोसी थाना पुलिस की कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी अब तक करीब 90 शिक्षकों से लगभग दो करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। आरोपी खुद को शिक्षा विभाग का अधिकारी बताकर ट्रांसफर और पोस्टिंग कराने का झांसा देते थे।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights