शाहजहांपुर: खिरनीबाग स्थित मां काली मंदिर में एक युवक द्वारा धर्म परिवर्तन कर नया नाम अपनाने का मामला सामने आया है, जिससे जिले में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फ़ैज़ नाम के युवक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर खुद को “सोनू चौहान” घोषित किया और सनातन धर्म अपनाने का संकल्प लिया।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम हिंदू युवा नेता राजेश अवस्थी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहां मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच युवक ने मां काली के समक्ष संकल्प लिया।
सोनू चौहान ने बताया कि वह पहले से ही शिवभक्त रहे हैं और वर्षों से पूजा-पाठ करते आ रहे हैं। उनके अनुसार यह फैसला अचानक नहीं, बल्कि उनकी आस्था से जुड़ा हुआ है।
मंदिर में मौजूद लोगों के अनुसार, पूरे विधि-विधान के साथ पूजा के बाद उन्होंने नए जीवन की शुरुआत की घोषणा की।
तिलहर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे युवक के इस फैसले के बाद इलाके में विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई इसे व्यक्तिगत आस्था का विषय बता रहा है, तो कोई इसे सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना मान रहा है।








