शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में एक वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम हरनाई निवासी गुड्डू पुत्र भजनलाल शर्मा के खिलाफ एक वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में खुटार थाने में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी।
इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ग्राम धनसिंहपुर मोड़, मैलानी रोड के पास कहीं जाने की फिराक में मौजूद है । प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान अभियुक्त पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया। आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में अभियुक्त गुड्डू पुत्र भजनलाल शर्मा के दोनों पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। अभियुक्त से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर नाल फंसा हुआ बरामद हुआ । इस घिनौनी घटना से इलाके में सनसनी है।
एक वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा, दोनों पैरों में लगी गोली
Published On:
Date:








