एक पेड़ बाबूजी के नामरामचन्द्र मिशन आश्रम में किया गया पौधारोपण

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के पौधरोपण महाभियान–2026 के महायज्ञ में श्री रामचन्द्र मिशन व हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट ने भी पौधारोपण कर अपनी आहुति दी।
शहर के मिश्रीपुर स्थिति रामचन्द्र मिशन “योगाश्रम”परिसर में “एक पेड़ बाबूजी के नाम” पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सुशील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण जैसे अभियानों में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा उनके संरक्षण किये जाने का आवाहन किया ।इस अवसर पर आश्रम परिसर में अर्जुन, मौलश्री,आम सहित अनेक देशी एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान जोन प्रभारी शालिनी मेहरोत्रा, आश्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह, प्रशिक्षक राजगोपाल अग्रवाल, श्री गोपाल अग्रवाल, ए के गर्ग, ममता सिंह, हर्षवर्धन अग्रवाल,सुयश सिन्हा, कृष्णा भारद्वाज, एस के शर्मा ,माया सिंह, जेपीएन मिश्रा, रजनीश कुमार, हर्षिता सहित बड़ी संख्या में अभ्यासियों ने पौधारोपण किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights