ई-रिक्शा से जा रही महिला से स्नेचिंग, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – गोरखपुर | LIBERAL MEDIA

गोरखपुर। गोला क्षेत्र में ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से स्नेचिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिसरा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची गोला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights