डबल मर्डर के आरोपी का ‘हाफ एनकाउंटर’, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Liberal Media | मुरादाबाद
मुरादाबाद में हाल ही में हुए डबल मर्डर केस के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी अनस के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह आरोपी उसी वारदात में शामिल था, जिसमें एक दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights