इटावा। भरथना रेलवे स्टेशन के पास दौड़ती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद रेलवे ट्रैक की अप लाइन पर ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया।
आग की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर करीब 45 मिनट तक ट्रेन मेन लाइन पर खड़ी रही। इस दौरान तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को रूट बदलकर निकाला गया।
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
दौड़ती सूबेदारगंज एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Published On:
Date:








