दो पक्षों में मारपीट और पथराव, वीडियो वायरल; पांच घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media

मथुरा। थाना जमुना पार क्षेत्र के गांव नगला काजी में दो पक्षों के बीच कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights