दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौके पर मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | LIBERAL MEDIA

कुशीनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए।जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार तेज रफ्तार से आ रहे थे, तभी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान 24 वर्षीय अमित साहनी निवासी भटहट, गुलहरिया (गोरखपुर) और 17 वर्षीय ओम सिंह निवासी विसंभरपुर (कुशीनगर) के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।यह हादसा कसया थाना क्षेत्र के बुद्ध मंदिर मार्ग स्थित नौका विहार के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights