शाहजहांपुर, 8 मई। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकासखंड बंडा के ग्राम नवादा ढाह से दलेलापुर तक भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
डीएम ने कहा कि “एक जनपद-एक नदी” अभियान के तहत भैंसी नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 55-56 किलोमीटर नदी की खुदाई सफलतापूर्वक पूरी की गई थी और बारिश के बाद नदी में जल प्रवाह भी देखने को मिला था।
अब दूसरे चरण में लगभग 25 किलोमीटर धारा की खुदाई शुरू की गई है, जिसे 10 से 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीएम ने अधिकारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए और ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण के लिए तालाब, पोखर और वृक्षारोपण बेहद जरूरी हैं। इस वर्ष नदी किनारे 40 से 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
डीएम ने किया भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ, 25 किमी धारा की खुदाई शुरू
Published On:








