डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को काले झंडे दिखाने पर 9 लोगों पर मुकदमा

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक परशुरामपुरी के दौरे पर आए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights