डिफेंस कॉरिडोर को लेकर अखिलेश यादव का तंज

By Liberal Media

Published On:

Date:

झांसी | लिबरल मीडिया

झांसी में डिफेंस कॉरिडोर को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड में मिसाइल और हथियार निर्माण की बड़ी-बड़ी बातें कही थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नजर नहीं आया।

अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा, “बीजेपी ने कहा था कि बुंदेलखंड में मिसाइल बनेगी, कोई बम बनेगा। मैं बार-बार याद दिलाता हूं बीजेपी को कि अरे बम नहीं बनाया तो कम से कम सुतली बम ही बना लेते।” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि “बीजेपी का भ्रष्टाचार टंकी नहीं सह पा रही है।” साथ ही एक विधायक द्वारा मंत्री के कथित ‘अपहरण’ वाले बयान का जिक्र कर प्रदेश की राजनीति पर भी सवाल खड़े किए।

भाजपा की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि डिफेंस कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्ट को लेकर बयानबाजी आने वाले चुनावी माहौल को और गर्मा सकती है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights