दंगल में पहलवान का तिलक मिटाने पर बवाल, भीड़ ने की पिटाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | कन्नौज

कन्नौज। तिर्वा स्थित डीएन कॉलेज में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित महादंगल के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पहलवान द्वारा दूसरे पहलवान का तिलक मिटाने का आरोप लगा। घटना से नाराज मौजूद भीड़ भड़क उठी और आरोपी पहलवान पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ ने पहलवान की लाठी-डंडों और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख आयोजकों और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर पहलवान को भीड़ से बचाया।

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights