Liberal Media | बलिया
बलिया के नगरा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। हसनपुर उर्फ बछईपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने ससुराल पहुंचकर पत्नी और सास की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मृतकों की पहचान प्रीति गुप्ता (24) और सुशीला देवी (50) के रूप में हुई है। वहीं घायल अंतू गुप्ता को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और प्रीति पिछले 15 दिनों से मायके में रह रही थी। इसी बीच देर रात आरोपी ससुराल पहुंचा और वारदात को अंजाम दे दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
रविवार सुबह होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थिति को देखते हुए रसड़ा सीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है।
दामाद ने ससुराल में की पत्नी-सास की हत्या, ससुर गंभीरLiberal Media | बलिया
Published On:
Date:








