दहेज में 3 लाख रुपये की मांग, पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA

बांदा जिले के अतर्रा क्षेत्र से दहेज मांगने का मामला सामने आया है। ग्राम तेराब निवासी मोहनलाल साहू ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सीमा साहू की शादी अतर्रा निवासी हर्षित के साथ तय हुई थी, जिसका कार्यक्रम अतर्रा के मिथलेश मैरिज हॉल में रखा गया था।

पीड़ित पिता के अनुसार शादी समारोह के दौरान अतर्रा निवासी मुन्नू लाल अपने बेटे के साथ मैरिज हॉल पहुंचे और अचानक 3 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि उन्होंने साफ कहा कि यदि तीन लाख रुपये नहीं दिए गए तो बारात वापस ले जाएंगे और शादी नहीं करेंगे।

अचानक की गई इस मांग से लड़की पक्ष के लोग हैरान और परेशान हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि पहले ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई थी, लेकिन शादी के समय दबाव बनाकर अतिरिक्त पैसे मांगने की कोशिश की गई।

इस मामले में मोहनलाल साहू ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights