कांग्रेस कार्यालय पर मालवीय जयंती व महाराजा बिजली पासी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ, । जिला कांग्रेस कार्यालय में पं. मदन मोहन मालवीय की जयंती तथा महाराजा बिजली पासी की जयंती एवं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजमंगल यादव ने की।

सभा में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुहैल अहमद नोमानी, ओमप्रकाश ठाकुर, रत्नेश राय, हरिश्चंद्र यादव, अमृत मल्ल, अमरनाथ योगी, परशुराम यादव, मनोज गिहार, सच्चिदानंद राय, रामकेश पटेल, मंशाराजभर, शिवानंद कन्नौजिया, सरोज पांडे तथा उदयप्रताप राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights