सिटी डेवलपमेंट प्लान का मॉडल बनेगा विरासत गलियारा: सीएम योगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर, 28 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता तक बन रहा विरासत गलियारा सिटी डेवलपमेंट प्लान का मॉडल बनेगा। विरासत गलियारा की प्रगति वहां के लोगों के चेहरे के चमक के रूप में दिख रही है। लोगों के चेहरे की यह चमक और प्रसन्नता, अफवाह फैलाने वालों को जवाब है। सीएम योगी ने यह बातें 555.56 करोड़ रुपये की लागत से 3.50 किमी की लंबाई में धर्मशाला बाजार से पाण्डेयहाता तक निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण की परियोजना ‘विरासत गलियारा’ का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहीं। रविवार शाम उन्होंने विरासत गलियारा के तहत पाण्डेयहाता, नखास चौक के पास और अलीनगर में रुककर निर्माण की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने ड्राइंग मैप व ले आउट का भी अवलोकन किया और जरूरी निर्देश दिए।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights