चंदनवन कॉलोनी में 30 साल पुरानी जर्जर पानी की टंकी गिराई गई

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित चंदनवन कॉलोनी में करीब 30 वर्ष पुरानी जर्जर पानी की टंकी को जलकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरवा दिया। टंकी काफी समय से खराब हालत में थी और उससे पानी की आपूर्ति भी नहीं हो रही थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार टंकी लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़ी थी, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जलकल विभाग ने उसे ध्वस्त करने का निर्णय लिया।

टंकी गिराने के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और क्षेत्र में मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। विभागीय टीम ने सुरक्षा इंतजामों के बीच कार्रवाई को अंजाम दिया।

लगभग रात 9 बजे के आसपास टंकी को पूरी तरह गिराया जा सका। फिलहाल क्षेत्र में नई जल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की योजना बनाई जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights