चलती ट्रेन में मौलाना की हत्या का खुलासा, दो महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। चलती ट्रेन में मौलाना तौसीफ की हत्या के मामले का जीआरपी ने करीब दो महीने बाद खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पंकज राजपूत नामक आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल 2025 को मौलाना तौसीफ बरेली से ट्रेन द्वारा किशनगंज जा रहे थे। आरोप है कि यात्रा के दौरान कैंट क्षेत्र के पास उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

मामले की जांच मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर शुरू की गई। जीआरपी ने यात्रियों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान एक वीडियो क्लिप भी अहम साक्ष्य साबित हुई।

मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह एक ब्लाइंड मर्डर केस था, जिसका सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights