मैनपुरी में हाईवे पर फर्जी पुलिस बनकर रौब दिखाना पड़ा भारी, कार सवार युवक हिरासत में

By Liberal Media

Published On:

Date:

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र के हाईवे पर लाल-नीली बत्ती लगाकर हूटर बजाते हुए रौब दिखा रहे रहिसज़ादों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। वायरल वीडियो की जांच के दौरान पुलिस ने संबंधित कार को जब्त कर लिया और कार सवार युवकों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में थे और कार पर उत्तर प्रदेश सरकार का स्टीकर भी लगा हुआ था। पुलिस के अनुसार देर रात युवक खुद को फर्जी पुलिस बताकर हाईवे पर गुंडई दिखा रहे थे। पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights