बोलेरो-बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | शाहजहांपुर (पुवायां)

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल फ्लाईओवर के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर से खुटार की ओर जा रही बोलेरो (UP 82 Q 8382) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने जा रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 27 BV 3343) को टक्कर मार दी।

मोटरसाइकिल पर सवार अरुण धोबी (35), उनकी पत्नी सीमा (32), पुत्री दीक्षा (10) और पुत्र नैतिक (3) हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण, दीक्षा और नैतिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सीमा को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights