बीजेपी की जीत पर मुस्लिम महिलाओं ने बांटी मिठाई, ढोल-नगाड़ों पर जताई खुशी

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | अमरोहा

देश के पांच राज्यों में आए चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद अमरोहा में जश्न का माहौल देखने को मिला। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं ने मिठाई बांटकर और ढोल-नगाड़ों की धुन पर खुशी का इजहार किया।

महिलाओं ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। उनका मानना है कि यही पार्टी की जीत का मुख्य कारण है।

जश्न के दौरान उत्साह का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights