बर्थडे पार्टी में खूनी खेल: मामूली विवाद में युवक ने तीन दोस्तों को मारी गोली, मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बुलंदशहर
बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। यहां एक युवक ने अपने ही तीन दोस्तों को गोली मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना नेहरू चुंगी स्थित एक जिम की है, जहां जीतू नाम का युवक अपना जन्मदिन मना रहा था। बताया जा रहा है कि केक चेहरे पर लगाने को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर अमरदीप, मनीष और आकाश के सिर में गोली मार दी।
गोली लगने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी जीतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights