बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र को जल्द ही बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति की सौगात मिलने जा रही है। मऊ जनपद की सीमा से सटे ग्राम पदारथपुर में 132/33 केवीए क्षमता का नया ट्रांसमिशन विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा, जिस पर करीब 61.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका शिलान्यास 17 मई को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा करेंगे।
परियोजना की तैयारियों को लेकर विभाग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। फतेहपुर मंडाव के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण भी किया।
नए ट्रांसमिशन सब स्टेशन के निर्माण के बाद बेल्थरारोड क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा। वर्तमान में क्षेत्र को रसड़ा और सिकंदरपुर से लगभग 35 किलोमीटर दूर से बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन नए उपकेंद्र के चालू होने के बाद करीब 10 किलोमीटर दूरी से बिजली आपूर्ति संभव होगी। इससे लो वोल्टेज, फॉल्ट और बार-बार बाधित होने वाली बिजली समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
उपकेंद्र में 63 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे,








