बिजली विभाग की लापरवाही से लगी आग, टूटी लाइन में दौड़ता रहा करंट

By Liberal Media

Published On:

Date:

स्थान | LIBERAL MEDIA
बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां टूटे हुए बिजली के तार में करंट दौड़ता रहने से खेतों में आग लग गई।
बताया जा रहा है कि लाइन टूटने के बावजूद सप्लाई बंद नहीं की गई, जिससे चिंगारी उठी और आसपास के खेतों में आग फैल गई। मौके पर मौजूद किसानों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जेई संजीव को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, जिससे समय रहते बिजली सप्लाई बंद नहीं हो सकी।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि ऐसी लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights