भीषण गर्मी में राहत: कचहरी चौराहे पर शुरू हुआ निशुल्क शीतल पेयजल केंद्र

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | बांदा

बांदा में भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल की गई है। कचहरी चौराहे (पुल के नीचे) पर निशुल्क शीतल पेयजल केंद्र की व्यवस्था शुरू की गई है, जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अमित आसेरी ने किया।

इस पहल का उद्देश्य राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और आम जनता को तेज धूप व गर्मी से राहत देना है। अब इस व्यस्त चौराहे से गुजरने वाले लोगों को ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। गर्मी के मौसम में इस तरह की सुविधाएं लोगों के लिए काफी राहतकारी साबित हो रही हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights