भीषण अग्निकांड: 45 घर जलकर राख, सिलेंडर धमाकों से दहला हल्दीरामपुर छपिया

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया: Liberal Media
बेल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर छपिया गांव में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसमें करीब 45 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस दौरान चार घरों में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने से तेज धमाके हुए, जिससे आग और तेजी से फैल गई।

घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया है।

आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े और दैनिक उपयोग का सामान जलकर खाक हो गया। साथ ही कई मवेशियों की भी मौत हो गई, जिससे ग्रामीणों की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है। इस अग्निकांड में शिवलाल राजभर, शिवानंद राजभर, अवधेश, रवि, सुरेंद्र, रामलाल, विक्रम, इकराम, गौरी, हीरालाल, राजेश, हरिलाल, मनोज, चंदन, राजू और श्रीकांत समेत कई परिवार प्रभावित हुए हैं।

सूचना मिलते ही एसडीएम शरद चौधरी, सीओ आलोक गुप्ता और उभांव थाना प्रभारी दिनेश कुमार पाठक मौके

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights