शाहजहांपुर/पुवायां। पुवायां नगर में राष्ट्रभक्ति और उत्साह के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया मुख्य रूप से मौजूद रहे। नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों से गुजरी यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है तथा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब राष्ट्र के प्रति लोगों के प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए क्षेत्रवासियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यात्रा में पूर्व विधायक शकुंतला देवी, चेयरमैन संजय गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया रहे मौजूद
Published On:









