भारत-नेपाल सीमा से वारिस पंजाब दे संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से वारिस पंजाब दे संगठन से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रमजीत सिंह और मनजीत सिंह शामिल हैं।

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि विक्रमजीत सिंह पंजाब के अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं मनजीत सिंह अमेरिकी मूल का निवासी है और कैलिफोर्निया में रहता है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी वारिस पंजाब दे संगठन से जुड़े हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights